Blogger द्वारा संचालित.

Followers

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (झ) दिगम्बरा रति |(१) कामुकता-बीज |


(सारे चित्र गूगल-खोज' से स्वाभार)
*********************
***************************
‘यौन-क्रान्ति’ की आड़ में, हुई नग्न ‘तहज़ीब’ |
हम  हैरत  में पड़ गये, बात है बड़ी अजीब ||
*************************************
‘कलियाँ’ कई गुलाब की, ‘पंखुरियों’ से तंग |
हैं  दिखलाती  चाव से, खुले अधखुले अंग ||
विज्ञापन  के  बहाने, अपने  ‘वसन’ उतार |
अपने ‘सुन्दर रूप; का,  करती हैं ‘व्यापार’ ||
इन्हें देख ‘इंसानियत’, की डोली है ‘नींव’  |
हम  हैरत  में पड़ गये, बात है बड़ी अजीब ||१||


लम्पट लोगों के  लिये, हैं  ये ‘दृश्य’ ‘अजीज़’ |
किन्तु ‘लड़कपन’ में उगे, ‘कामुकता के बीज’ ||
‘तरूणों के मन’  में  छुपी, गयी ‘वासना’ जाग |
कुछ ‘सोई चिनगारियाँ’, भड़कीं बन कर ‘आग’ ||
‘सदाचार’  को  चाटती,  ‘अनाचार  की  जीभ’ |
हम  हैरत  में पड़ गये, बात है बड़ी अजीब ||२||


बालक- तरुण-किशोर सब,  ढूढ़ें ‘काम के भोग’ |
‘नन्हें  भँवरे’, ‘कली’  के,  चाह  रहे  ‘संयोग’ ||
‘इच्छाओं  के  गगन’  में,  ‘दुराचार के  गिद्ध’ |
भोली  किसी  ‘कबूतरी’, के ‘शिकार’ में  सिद्ध ||
इस  ‘पशुता’  से हम बचें,  करो कोई  तरकीब |
हम  हैरत  में पड़ गये, बात है बड़ी अजीब ||३||
*************************************

  

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (ज)स्वर्ण-कीट) (४)तिज़ोरी-दिल |



(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)

============
भटक रहा बेघर हुआ, अरे ‘सलोना प्यार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||


=============================
‘प्रीति’ को घेरे हैं ‘निठुर, लोभी अन्तर्द्वन्द’ |
जैसे ‘मैना’ स्वर्ण के,  पिंजरे’  में हो बन्द ||
‘व्यवसायों के जाल’ में फँसे ‘नेह-सम्बन्ध’ |
‘रिश्तों की गर्दन’ फँसी, पड़े ‘स्वार्थ के फंद’ ||
‘चमक-दमक’ से छिप गये, ‘नैसर्गिक व्यवहार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||१||



‘वित्त्वाद के पत्थरों’, की यों पड़ी है चोट |
‘कोमल कोंपल प्रेम की’, पाने लगी कचोट ||
क्यों ‘पैसों की पोटली’, मन पर ली है लाद |
‘बोझ’ तले दबने लगी, है ‘प्रियतम की याद’ ||
यन्त्रों के  इस  शोर से, दबी  ‘भ्रमर-गुंजार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||२||


‘चिन्तन’   को   जकड़े   हुये, ‘सोने की जंजीर’ |
तथा  ‘पराये दर्द’  में,  बहे   न   दृग  में नीर ||
‘जज्वे’  ठण्डे   हो   गये,  ‘अपनेपन’  के  आज |
‘बर्फ़ की सिल्ली’ बन गये, ‘प्रीति के मधुर मिजाज़’ ||
चलो  ‘दिलों’ में  हम  करें,  ‘गरम जोश बौछार‘ |
हृदय  ‘तिज़ोरी’  हो  गये,  औ चाहत ‘व्यापार’ ||३||



====================================
    

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP