Blogger द्वारा संचालित.

Followers

शुक्रवार, 17 मई 2013

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (ठ) आधा संसार | (नारी उत्पीडन के कारण) (२) दहेज़-दानव (i) खूनी पिशाच


सर्ग का  यह दूसरा उपसर्ग 'दहेज़' आप की सेवा में प्रस्तुत है | नारी उत्पीडन का यह रूप शायद कभी समाप्त न हो क्यों कि घूस की ही तरह ही यह भी आज कल की गुप्त(भूमि-गत) संस्कृति में रच बस गया है | यह ऐसा अपराध है जिसे करने वाले 
अपने कद के अनुपात में कर रहे हैं और मानते भी नहीं | इसे अपनी शान में शुमार करते हैं |बेटी के 'प्रेम-मोह' से विवश माता पिता अपनी बेटी की दुर्दशा कैसे देखें भला ? 
आये दिन असमर्थ माँ बाप की बेटियों  की दहेज़-ह्त्या या उस के प्रयास समाचार पढाने =सुनने को  मिल जाते हैं | ओस रचना में दहेज़ का पशाचिक वीभत्स एवं भयानक रूप सामने ररखा गया है |
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)
===========

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
उन्मादी हो कर रहा, ‘रक्त-पान’ कर नाच |
है ‘दहेज़ के लोभ’ से, मानव बना ‘पिशाच’ ||
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
‘दहेज़-कंटक-पाश’  ने, लिया  है  ‘प्रेम’ लपेट |
भोली भाली  बेटियाँ,  चढ़ी  हैं  इसकी  भेंट ||
जला दिया, विष दे दिया, डाल गले  में फांस |
मार रहे ‘कुल-वधू’ को,जेठ, ससुर, पति, सास ||
‘मनुष्यता’  पर  आ रही,  देखो  ‘मैली आँच’ |
है ‘दहेज़ के लोभ’ से, मानव बना ‘पिशाच’ ||१||


‘वित्त्वाद के पत्थरों’,  की  पड़ती  यों  चोट |
कोमल  ‘कोंपल’ प्रेम की, पाने लगी कचोट ||
‘प्रीति की काया’ खुरचते, निठुर ‘लोभ-नाखून’ |
दोष-रहित ‘नारी-सु-तन’, का यों बहा  है खून ||
टूटी  बिखरी  ‘सभ्यता’,  जैसे  ‘कच्चा काँच’ |
है ‘दहेज़ के लोभ’ से, मानव बना ‘पिशाच’ ||२||


‘दहेज़-दानव’ वृहत् तन,  वृहत् जीभ औ दाँत |
खा कर  भी  भूखा रहा, भारी इस की ‘आँत’ ||
‘होंठ’  रक्त  से  लाल  हैं, पैनी  खूनी ‘दाढ़’ |
विवश नारियाँ  मारता,  पीता  ‘रक्त प्रगाढ़’ ||
 ‘प्रेम-ग्रन्थ’ तज  कर कुटिल, ‘घृणा-कु-पुस्तक’ जाँच |
है ‘दहेज़ के लोभ’ से, मानव बना ‘पिशाच’ ||३||
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^

          

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP