Blogger द्वारा संचालित.

Followers

गीत (व्यंग्य-गीत) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीत (व्यंग्य-गीत) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य) (च )घट-पर्णी (५) इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !






!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

कितने ‘सुन्दर फूल’ हैं इसमें !

विष वाला रस भरा है जिस में ||

‘छल’ है इस के ‘मधुर स्वरस’ में |

‘कीट’ अगर फँस जाये इस में ||

‘मौत’ उतर जाये ‘नस-नस’ में |

बच जाये, है किस के बस में ||

बच न सकेगी उस की जान ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!१!!


कई लोग इस ‘घट पर्णी’ से |

दुःख देते अपनी ‘करनी’ से ||

ऊपर से लगते अति नीके |

किन्तु ‘भार’ हैं ‘इस अवनी’ के ||

मीत हैं ये बस ‘बनी-बनी’ के |

‘मीत’ नहीं होते ‘बिगड़ी’ के ||

‘सब के दर्दों’ से अनजान ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!१!!


‘पाण्डित्य’ का ‘ढोंग’ कर रहे |

‘षटरस व्यंजन’ भोग कर रहे ||

‘माया का उपभोग’ कर रहे |

किन्तु ‘प्रकट’ में ‘योग’ कर रहे ||

कहते, “हम ‘सहयोग’ कर रहे | 

हम सब का ‘हर रोग’ हर रहे” ||

ये ‘कितने ढोंगी इंसान |

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!२!!


“महँगाई को दूर करेंगे” |

‘अब की बार’ ज़रूर करेंगे ||

भारत को ‘मशहूर’ करेंगे |

भैया, सब की पूर करेंगे ||

‘प्रगति-बजट’ मंजूर करेंगे |

‘अन्धेरे’ में ‘नूर’ भरेंगे” ||

‘जुगनू’ जैसी इन की ‘शान’ ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!३!!


हार गया ‘पाखण्ड’ है इन से |

कौन बड़ा ‘उद्दण्ड’ है इन से ||

कौन बड़ा ‘मुस्टंड’ है इन से |

पाया सब ने ‘दण्ड’ है इन से ||

‘संकट’ मिला ‘प्रचण्ड’ है इन से |

हारा ‘स्वयम् घमण्ड’ है इन से ||

साक्षात् हैं ये हैवान ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!४!!


जहाँ ‘कलह की आग’ लगाते |

वही ‘शान्ति की अलख’ जगाते ||

‘अड़ियल कुक्कुट’ पाल चुगाते |

उन को आपस में लड़वाते ||

फिर उन की ये ‘सुलह’ कराते |

‘दोनों के ‘दादा’ कहलाते ||

‘तोड़-फोड़ के ये शैतान’ ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!५!!


‘विष-पादप’ के सभी “प्रसून” |

इन में ‘खूनी’ भरा ‘जूनून’ ||

इन के मुहँ को लगा है ‘खून’ |

महज़ ‘नाश’ इन का ‘क़ानून’ ||

‘पर हिंसा’ में इन्हें सुकून |

इन से बगिया है आरून ||

ढूँढो इन का ‘कोई निदान’ ||

इस ‘घटपर्णी’ को पहँचान !!६!!


===!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!===

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य) (च )घट-पर्णी (४) धर्म की ढपली



(सारे चित्र,'गूगल-खोज' से साभार)  


===========
‘राजनीति’ के जाल में उलझे, रहे ‘धर्म की ढपली’ पीट |

‘सन्त’ हैं जैसे, उलझें कोई, ‘घटपर्णी’ में, ‘उडते कीट’ ||

======================================      

‘वल्कल’ पहने ‘रंग विरंगे’, ‘गरीब’ दिखते, बड़े ‘अमीर’ |

‘प्रकट’ में खाते ‘काजू, किशमिश, पिश्ते, औ बादाम की खीर’ ||

‘परदे के पीछे’ खाते हैं, ये ‘अण्डे, मछली, औ मीट’ ||

सन्त’ हैं जैसे, उलझें कोई, ‘घटपर्णी’ में, ‘उडते कीट’ ||१||



‘भजन-कीर्तन’, ‘जप-तप’ करते, झूम झूम कर मस्ती में |

‘चरस की चिलम’ चढ़ा कर घूमें, ‘घर घर’ डोलें ‘बस्ती’ में ||

मन में भजते ‘लक्ष्मी-लक्ष्मी’, गाते ‘राम-नाम’ के गीत ||

सन्त’ हैं जैसे, उलझें कोई, ‘घटपर्णी’ में, ‘उडते कीट’ ||२||


कर के गठान ‘पार्टी’ अपनी, भद्दी करें ‘सियासत’ ये |

‘ऊँचे बंगलों’ में रह कर के, अपनी रचें ‘रियासत’ ये ||

‘अल्लाह,राम, हरी हर’ रटते, ‘सपनों’ में ‘संसद की सीट’ ||

सन्त’ हैं जैसे, उलझें कोई, ‘घटपर्णी’ में, ‘उडते कीट’ ||३||


बटोर के ‘धन’,चुनाव’ लड़ते, ‘रंग विरंगी चादर’ ओढ़ |

किसी ‘सियासी शहंशाह’ से, करते ‘पाखण्डी’, ‘गठजोड़’ ||

‘नाश’ देश का कर देंगे ये, गये चुनावों में यदि जीत ||

सन्त’ हैं जैसे, उलझें कोई, ‘घटपर्णी’ में, ‘उडते कीट’ ||४||




========================================

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP