Blogger द्वारा संचालित.

Followers

गीत (प्रतीक-यथार्थ-गीत) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गीत (प्रतीक-यथार्थ-गीत) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 जनवरी 2013

(२)आज के गणतंत्र के ढंग | | (गणतन्त्र दिवस पर विशेष कटु सत्य प्रस्तुति)




 उलझनों में जी रहे हम हो चुके हैं तंग |
आज के गणतन्त्र के हैं, ये निराले ढंग || 

==================================

डूबती यह ‘नाव’ कैसे ‘पा सकेगी पार’ !

हो सकेगा किस तरह जन जन का रे उद्धार !!

कौन किसकी ‘मलिनता’ को धो सकेगा आज ? 
क्योंकि सब पर ‘कलुषता’ का चढ़ चुका है रंग |     
आज के गणतन्त्र के हैं, ये निराले ढंग ||१||

 

‘घाव’ कितने कर चुके हैं ये ‘कँटीले वर्ष’ !

गिन लिये हैं उँगलियों पर, कई ‘मिथ्या हर्ष’ ||

‘विफलता’ की इस तरह कुछ, पड़ रही है ‘चोट’ |

दुःख रहे हैं ‘कामना’ के, ‘दर्द’ से ‘सब अंग’ ||

आज के गणतन्त्र के हैं, ये निराले ढंग ||२||

 

प्यार ‘वाणी’ में, थमा है ‘हाथ’ में ‘अणुबम्ब’ |

‘हम लड़ेंगे’, ‘हम लड़ेंगे’ का है कितना दम्भ !!

सुलगती लगती है, भीतर ‘ताप’ बाहर ‘शीत’-

छिड़ गयी है एक ‘शीतल आग वाली जंग’ |

आज के गणतन्त्र के हैं, ये निराले ढंग ||३||

 

‘राह’ में ‘काँटे’ सभी ने बो लिये हैं आज |

है ‘नुकीला और तीखा’, ‘आज’ का अन्दाज़’ ||

‘मन की धरती’ में उगे हैं, ‘कपट के कुछ बीज’-

सभी तो ‘छल-पन्थ-गामी’, चलें किसके संग ?

आज के गणतन्त्र के हैं, ये निराले ढंग ||४||

================================

 

   

बुधवार, 19 दिसंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य) (ट)विराग- गीत | (३) ‘छल’ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम | (भौतिकवाद पर एक चोट)


(आजकल 'प्रेम-मैत्री' का भी इस 'मशीनी वित्त्वादी युग' में 'व्यवसायीकरण' हो गया है | दोस्त दोस्त की जेब पर 'नज़र' अधिक रखता है, उसके 'जज्वों' को दिल में कम स्थान देता है | 'मस्तिष्क', 'ह्रदय' पर हावी है | 
(सारे चित्र 'गूगल-खोज'से साभार) 


===========================
‘मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -
‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम |

=====================


‘गरम जोशियाँ’ नहीं ‘प्यार’ में |

‘फीकापन’ है हर ‘दुलार’ में ||

‘यार’ मिले पर, ‘सच्ची यारी’-

नहीं मिली है, किसी ‘यार’ में ||

‘सुलगी गीली लकड़ी’ से ये-

‘धुआँ’ अधिक है,‘आग’ है कम ||

‘मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||१||




‘आचरणों’ में ‘बेतरतीबी’ |

‘अखलाकों’ में ‘बेतहजीबी’ ||

घुमा फिरा कर नहीं कहूँगा-

लोगो सुन लों, ‘बात’ है ‘सीधी’ ||

‘व्यवहारों’ के ‘धरातलों’ पर- 

‘जंगल’ ज़्यादह, ‘बाग’ हैं कम ||

‘मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||२||


‘कान फोड़ते संगीतों’ में |

‘धर्म-सभाओं’ के ‘गीतों’ में ||

‘दिन’ में है ‘व्यवधान’ है रहा-

‘रात’ में ‘विघ्न’ पड़ा ‘नीदों’ में ||

‘होड़’ मची है, ‘आवाजों’ की-

‘शोर’ अधिक है, ‘राग’ है कम ||

‘मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||३||

 

‘हुलियारों’ की ‘दुर्मति’ देखी |

हर ‘होली’ की ‘दुर्गति’ देखी ||

‘कलह-वैर की आग’ में जलती-

‘साँची प्रीति’ की ‘किस्मत’ देखी ||

एक-दूसरे पर उछली जो-

‘कीचड़’ ज्यादह, ‘फाग’ है कम ||

‘मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||४||



‘तितली-भँवरे’ आकर लौटे | 

बेचारे, ‘दुःख’ पाकर लौटे ||

‘नागफनी’ के इन ‘फूलों’ से-

अपने ‘पर’, ‘नुचवा’ कर लौटे ||

‘रूप छबीला’, इन ‘फूलों’ में-

‘महका हुआ’ ‘पराग’ है कम ||

मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||५||


देख देख, ‘मुरझाई कलियाँ’ |

‘भँवरे’ दुखी हैं, दुखी ‘तितलियाँ’ ||

‘काँटों’ से भर गयीं आज कल-

“प्रसून” की ये ‘महकी बगियाँ” ||

‘घायल पंखुड़ियों’ में अब तो-

‘महका हुआ’ ‘पराग’ है कम ||

मित्रों’ के ‘सीने’ में मिलता -

‘छल’ ज्यादह, ‘अनुराग’ है कम ||६||


========================

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP