Followers
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014
शनिवार, 4 अक्टूबर 2014
झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (13) मानवीय पशुता (क) पिशाचिनी भूख |
(सरे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)
मिटी सादगी ह्रदय के, उथले हुये विचार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!
काम-कला का प्रदर्शन, खुले में करते लोग !
पशुओं जैसा चाहते, मुक्त यौन के भोग !!
ये मानवता के सभी, नियम रहे हैं तोड़ !
पशु-प्रवृत्ति के प्रदर्शन, की लगती है होड़ !!
इसीलिये तो ह्रदय में, भरने लगे विकार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!1!!

प्रेम का अर्थ शरीर का, रमण नहीं है मात्र !
कामी जन- तन भोगते, बना वासना-पात्र ||
रति की मदिरा पी तथा, तन को ठोकर मार |
जो जन सुख हैं भोगते, वे हैं सभ्य गँवार ||
ऐसे लोगों से बना, है जंगल संसार |
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!2!!

खुले-खुले खल खेलते, खुल कर रति के खेल !
‘इंसानी तहज़ीब को, नर्क में रहे ढकेल !!
देखो, क्लब, पार्क तथा, समुद्र-तट इत्यादि !
में कामी जन दिखाकर, उच्छृंखल उन्माद ||
करते बन्धन तोड़ कर, पशुवत यौनाचार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!3!!

मिटी सादगी ह्रदय के, उथले हुये विचार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!
काम-कला का प्रदर्शन, खुले में करते लोग !
पशुओं जैसा चाहते, मुक्त यौन के भोग !!
ये मानवता के सभी, नियम रहे हैं तोड़ !
पशु-प्रवृत्ति के प्रदर्शन, की लगती है होड़ !!
इसीलिये तो ह्रदय में, भरने लगे विकार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!1!!
प्रेम का अर्थ शरीर का, रमण नहीं है मात्र !
कामी जन- तन भोगते, बना वासना-पात्र ||
रति की मदिरा पी तथा, तन को ठोकर मार |
जो जन सुख हैं भोगते, वे हैं सभ्य गँवार ||
ऐसे लोगों से बना, है जंगल संसार |
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!2!!
खुले-खुले खल खेलते, खुल कर रति के खेल !
‘इंसानी तहज़ीब को, नर्क में रहे ढकेल !!
देखो, क्लब, पार्क तथा, समुद्र-तट इत्यादि !
में कामी जन दिखाकर, उच्छृंखल उन्माद ||
करते बन्धन तोड़ कर, पशुवत यौनाचार !
मानवता में पनपते, पशुता के व्यवहार !!3!!
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2014
झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (12) दिगम्बरा रति (च) प्यासी वासना |
(सरे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)

यौन-क्रान्ति के नाम पर, ओढ़े मलिन विचार |
आठो रतियाँ’ कर रहीं,
कामातुर व्यवहार !!
काम-वासना के लिये, बन कर के सामान !
रति खुल कर के आ गई, खो कर निज सम्मान !!
इन्सानी जज्वात
में,
कामुक ज़हर
उंडेल |
नागिन बन कर वासना, खेल
रही है खेल ||
संयम को डसने
चली, केंचुल-वसन उतार !
आठो रतियाँ कर रहीं,
कामातुर व्यवहार !!1!!
कभी द्रौपदी दुखी थी, लख कर
लुटती लाज !
स्वयम निर्वसन हो रही, बड़े चाव
से आज !!
विज्ञापन-व्यवसाय का,
लालच से गठजोड़ |
अंग-प्रदर्शन के लिये, लगी हुई
है होड़ !!
भौतिक सुख की चाह में, हैं मन की बीमार !
आठो रतियाँ कर रहीं,
कामातुर व्यवहार !!2!!
वसन-हीन तन देख कर, हुये अशीतल नैन !
कामाग्नि है दहकती,
छिना चित्त का चैन !!
इच्छा अनियन्त्रित हुई,
म्रर्यादा से हीन !
प्यासी हो कर भटकतीं,
लेतीं हर सुख छीन !!
शान्त स्नेह के तेल में,
बिखराती अंगार !
आठो रतियाँ कर रहीं,
कामातुर व्यवहार !!3!!
सदस्यता लें
संदेश (Atom)