Blogger द्वारा संचालित.

Followers

गुरुवार, 17 जुलाई 2014

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (4) राष्ट्र-वन्दना (ख) तुम माता-तुम ही पिता !


सच कहता हूँ, नहीं है, मिथ्या  इस में ‘लेश’ !
तुम ‘माता’,तुम ही ‘पिता’, हे मेरे ‘प्रिय देश’ !!
खा कर पुष्ट ‘शरीर’ है, तुम से पाकर ‘अन्न’ |
‘गोद’ तुम्हारी मिली जो, खेले, रहे ‘प्रसन्न’ ||
‘प्यास’ बुझाई, जब लगी, पीकर ‘शीतल नीर’ |
तुमने हमको दिया जो, अर्पित तुम्हें ‘शरीर’ ||
जो चाहा, तुमसे मिला, रहा न कुछ भी ‘शेष’
तुम माता,तुम ही ‘पिता’, हे मेरे ‘प्रिय देश’ !!१!!
काम तुम्हारे आ सके, ‘हाड़’-‘मांस’ या ‘चर्म’’ |
तभी ‘पूर्ण’ हो सकेगा, मेरा ‘जीवन-धर्म’ ||
‘रूप’ तुम्हारा यत्न से, राखें सदा ‘सँवार’ |
इसमें पनपें मत कभी, अब कुछ ‘विषम विकार’ !!
‘अमन-चैन’ से भरा हो ‘सामाजिक परिवेश’ !
तुम माता,तुम ही ‘पिता’, हे मेरे ‘प्रिय देश’ !!२!!
‘अनेकता’ में ‘एकता’, आज तुम्हारा ‘मन्त्र’ |
प्रयास ‘पुरखों’ ने किये, तब तुम हुये ‘स्वतंत्र’ ||
‘टूटी माला’ फिर जुड़े, ऐसे हों ‘आयास’ !
सभी नागरिक ‘एकजुट’, होकर करें ‘विकास’ ||
कभी ‘आपसी फूट’ का, मत हो सके ‘प्रवेश’ !
तुम माता,तुम ही ‘पिता’, हे मेरे ‘प्रिय देश’ !!३’!!

मंगलवार, 15 जुलाई 2014

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (4) राष्ट्र-वन्दना (क)‘(राष्ट्र’ ! ‘समष्टि-ब्रह्म’ तू !)

(सारे चित्र 'गूगल-खोज'से साभार)
‘राष्ट्र’ ! ‘समष्टि-ब्रह्म’ तू, ‘पूज्य’ जैसे ‘ईश’ |

तुझको ‘कोटि प्रणाम’ हैं, ‘विनत’ झुका कर ‘शीश’ ||

भौगोलिक परि‘वेश’ है, तेरा ‘सौम्य शरीर’ |

नदियाँ ‘रक्त-प्रवाहिनी’, ‘रुधिर’ सु-पावन ‘नीर’||

‘वायु’ तेरे ‘प्राण’ हैं, और ‘पवन’ है ‘साँस’ |

‘संस्कृति’ तेरी ‘आत्मा’, मय ‘आस्था-विश्वास’ ||

वैचारिक सिद्धान्त’ ‘मन’, ‘मस्तक’ उच्च ‘गिरीश’ |

तुझको ‘कोटि प्रणाम’ हैं, ‘विनत’ झुका कर ‘शीश’ ||१||


मन में ‘आशा-ज्योति’ भर, ‘अन्धकार’ को छाँट !!‘

जगत-गुरु’ तू रहा है, मेरे भारत-देश !

तूने दिया ‘अतीत’ में, ‘जग’ को ‘’नव सन्देश’ ||

ज्यों ‘रजनी’ को दे ‘सुखद’, ‘धवल-कान्ति’ रजनीश ||

तुझको ‘कोटि प्रणाम’ हैं, ‘विनत’ झुका कर ‘शीश’ ||२||


होकर विशुद्ध ‘ह्रदय-मन’, ‘अहंकार’ को मेट |

अर्पित सेवा में करूँ, में ‘काव्य’ की ‘भेंट’ ||

तेरे ‘प्रेरण’ से भरें, मेरे ‘मुक्त विचार’ |

‘जन-जन’ में ये कर सकें, ‘ऊर्जा’ का ‘संचार’ ||

दे “प्रसून” को ‘राष्ट्र-प्रभु’, अपना यह ‘आशीष’ |

तुझको ‘कोटि प्रणाम’ हैं, ‘विनत’ झुका कर ‘शीश’ ||३||


सोमवार, 14 जुलाई 2014

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (3)गुरु-वन्दना(ख) गुरु-गुण-गान (vi) गुरु बिन मिले न ‘ज्ञान’ |



गुरु ‘भावना-लोक’ का, होता है ‘भगवान’ |
सब कुछ मिलता ‘जगत’ में, ‘गुरु’ बिन मिले न ‘ज्ञान’ ||
गुरुवर नरहरिदास जी, गुरु बल्लभाचार्य |
‘सन्त-प्रवर’ रविदास औ, ज्ञानेश्वर ‘आचार्य’ ||
मलिक मुहम्मद “जायसी”, नानक और कबीर |
तुलसी, मीरा, सूर ये, सारे ‘भक्ति-प्रवीर’ ||
सब ने सींचा ‘नीर’ बन, ‘अधर्म-रेगिस्तान’ |
सब कुछ मिलता ‘जगत’ में, ‘गुरु’ बिन मिले न ‘ज्ञान’ ||१||


सिक्खों के ‘दस गुरु’ हुये, बने ‘धर्म’ की ‘ढाल’ |
रहे बाँटते, ‘रोशनी’, बन कर ‘जली मशाल’ ||
जहाँगीर लखनऊ के, मुम्बई के मखदूम  |
भैसोढ़ी के हसनशाह, मची सभी की ‘धूम’ ||


यूहन्ना,मरकुस तथा, मत्ती, जोज़फ़, जान |
सब कुछ मिलता ‘जगत’ में, ‘गुरु’ बिन मिले न ‘ज्ञान’ ||२||


शिरडी के ‘साईं’ तथा, ‘राधा स्वामी’ ‘सन्त’ |
‘लोभ-कपट’-छल’ से अलग, थे ‘हृदयों’ के ‘कन्त’ ||
‘‘रामकृष्ण’ स्वामी हुये, ‘परमहंस’ अति ‘शुद्ध’ |
दयानंद करते रहे, ‘पाखण्डों’ से ‘युद्ध’ ||
ये  सारे ‘गुरु’ हो गए, ‘प्रसिद्द’ और ‘महान’ |
सब कुछ मिलता ‘जगत’ में, ‘गुरु’ बिन मिले न ‘ज्ञान’ ||३||

Image result for नानक देव


About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP