Blogger द्वारा संचालित.

Followers

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013

गान्धी-यश-गन्ध(१) पुकार के क्रन्दन-स्वर (क) ! आओ बापू तुम आओ !

आज बहुत लम्बी विषम परिस्थितयों के बाद  नेटवर्क की समस्या से कुछ छुटकारा मिलाने पर पुन: एक पुरानी रचना हाकलि छन्द में साथ ले कर उपस्थित हूँ | 
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)  

=========
     !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
आओ बापू तुम आओ !
फिर से भारत में छाओ !!
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
भारत तुम्हें पुकार रहा |
आर्त्त तुम्हें जुहार रहा ||
पड़ीं दरारें ‘धर्मों’में |
और लगा घुन ‘कर्मों’ में ||
चारों और दिखावा है |
कृत्रिम एक छलावा है ||
और ‘एकता’ नकली है |
आज यहाँ क्या असली है ||
तुम ‘संगठना’सिखलाओ !
‘प्रेमामृत’तुम सरसाओ !!
तुम ‘मौलिकता’ पनपाओ !!
जन जन को तुम अपनाओ !!
आओ बापू तुम आओ !!१!!


ऐसे भी कुछ नेता हैं |
जो पूरे अभिनेता हैं ||
खादी का परिधानाम्बर |
आज बना है आडम्बर ||
पहले जो थे ‘वतन-परस्त’ |
आज हुये हैं ‘स्वतन-परस्त’ ||
टूट चुकी ‘मर्यादा’ है |
बूढा हुआ ‘इरादा’ है ||
‘नयी जवानी’ तुम लाओ !
ढंग कोई भी अपनाओ !!
सब को ‘राहें’ दिखलाओ !
अब न् और तुम बिलखाओ !!
आओ बापू तुम आओ !!२!!


‘आजादी’ आवारा है |
सबके हाथ ‘दुधारा’ है ||
सब अपनी ही सोचरहे |
औरों को सब नोच रहे ||
‘तोड़ चला दम’ ‘साहस’ है |
‘जगा हुआ’ ‘दुस्साहस’ है ||
चारों और ‘अँधेरा’ है |
‘प्रकाश’ ने ‘मुहँ फेरा’ है ||
फिर से ‘दीपक जलवाओ’ !
‘अँधियारी’ को हटवाओ !!
‘तम की कारा कटवाओ’ !
‘धुन्ध कलूटी’ ‘छँटवाओ’ !!
आओ बापू तुम आओ !!३!!
‘लाज-शर्म’ है ‘दिक्-अम्बर’ |
‘नग्न वाद’का आडम्बर |
‘आवश्यकता’ गौण हुयी |
‘उपादेयता’ ‘मौन हुयी’ ||
मुख्य हुआ है और ‘व्यसन’ |
बढ़ा हुआ है यों ‘फैशन’ ||
अब कलुषित ‘उजियारे’ हैं |
नकली ‘चाँद-सितारे’ हैं ||
‘नया सूर्य’ तुम चमकाओ ! 
‘मन-सु-गगन’ तुम दमकाओ !!
‘वीराने’ को ‘महकाओ’ !
‘आशा-कोकिल’ ‘चहकाओ’ !
आओ बापू तुम आओ !!४!!
‘आवश्यकता’ ‘मुहँ बाये’ |
सुरसा सा मुहँ फैलाये ||
‘पवन पुत्र उत्पादन का’ |
बढ़ा रहा ‘वजूद तन का’ ||
बढ़ी कतारें राशन की |
‘उम्र बढ़ी’ है ‘भाषण’ की ||
तुम्हीं ‘समस्या सुलझाओ’ !
और अधिक मत उलझाओ !!
हमें तसल्ली दे जाओ !
‘सुख के बादल बरसाओ’ !!
आओ बापू तुम आओ !!५!!
‘घायल है गणतन्त्र’ यहाँ |
‘पनपा धन का तन्त्र’ यहाँ ||
‘वित्त वाद की धूम’ यहाँ |
‘दबे हुये मासूम’ यहाँ || 
‘कानूनों पर जंग लगी’ |
‘मनमानी हर अंग लगी’ ||
‘शोषण’ की है ‘आस जगी’ |
‘शोणित की है प्यास जगी’ ||
‘प्रीति-सुमन’ बन ‘खिल जाओ !
‘गन्ध शान्ति की भर जाओ’ !!
‘सत्य का चन्दन’ बन जाओ !  
हमें ‘सुवासित कर जाओ !!
आओ बापू तुम आओ !!६!!
‘शिक्षा-दीक्षा’ ‘बिकती है’ |
‘चतुर समीक्षा’ बिकती है ||
मन्दिर में ‘भगवान’ ‘बिका’ |
‘गली गली’ ‘इंसान’ बिका ||
‘बिकते’ ‘भजन कीर्तन’ हैं |
‘बिका हुआ’ ‘जन-गण’-‘मन’ है ||
‘बिकते’ देखो ‘वोट’ यहाँ !
मुख्य हुये अब ‘नोट’ यहाँ ||
‘लोभ की चादर’ ‘सिमटाओ !
‘श्रद्धा-सेवा’ ‘पनपाओ !!
‘उजडा है’ ‘मधुवन’ आओ !
दुखित हुआ है ‘मन’ आओ !!

आओ बापू तुम आओ !!७!!

सोमवार, 9 सितंबर 2013

दो रचानीयें (क) पौण्ड्रक (५)नर-पिशाच | (ख) गज़ल (देश में हिंसा की आग) (१) डूबा देश बबाल में |

हालात वतन के बद से बद और असहनीय  होते जा रहे हैं |अभी देश की बेटियों की आये दिन 'दुर्दशा' की पीड़ा से उबरे नहीं, लों कल ही मुजफ्फर नगर ज़िले की खूनी आग की खबर दिल पर चोट पहुँची है |दोनों पर एक एक रचना  |
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार) 
===============
‘नर-पिशाच’ यह पहन कर, ‘ज्ञान के उजले वस्त्र’ |
‘कपट तपस्वी’ छा गया, ‘ज्ञानी’ बन सर्वत्र ||
==================================
कभी ‘दूधिया’ बन गया, कभी ‘कोयला-चोर’ |
‘मदिरा का तस्कर’ कभी, यह ढोंगी बरज़ोर’ ||
कभी ‘तांत्रिक’ बन गया, ‘तन्त्र-कुविद्या’ सीख |
अपनाई थी ‘बलि-प्रथा’, चला ‘पाप की लीक’ ||
पछताये ‘चेले’ कई, खो कर अपने पुत्र |
‘कपट तपस्वी’ छा गया, ‘ज्ञानी’ बन सर्वत्र ||१||


कथा वाचने में निपुण, यह ‘छलिया’ वाचाल |
समझ न पाये हम कभी, इस की ‘टेढी चाल’ ||
‘प्रवचन’ की चलती रही, इस की ‘खुली दुकान’ |
बक बक करता ‘बकासुर’, हम न सके पहँचान |
‘पूँजी-पति’ यह बन गया, करके  धन एकत्र |
‘कपट तपस्वी’ छा गया, ‘ज्ञानी’ बन सर्वत्र ||२||

दिखा ‘नमूने’ ज्ञान के, बाँट रहा ‘अज्ञान’ |
‘प्रसून” इस के ‘छद्म’ से, हम सब थे अनजान ||
‘पाप-कर्म’ करता रहा, ‘धर्म की ढपली’ पीट |
जैसे ‘फल’ को खोखला, करता कोई ‘कीट’ ||
‘धर्म’ का वध करते रहे, ‘पाखण्डों के शस्त्र’ |
‘कपट तपस्वी’ छा गया, ‘ज्ञानी’ बन सर्वत्र ||३||


================================

(देश में हिंसा की आग)
(१)  डूबा देश बबाल में |

(गज़ल)
=============
भीतर भीतर  पनपी ‘कीचड़’, डूबा देश ‘बबाल’ में |
‘वतन’ का क्या होगा हम उलझे उलझे इसी ‘सवाल’ में ||
कहीं ‘सन्त’ कर चुके ‘घिनौने काम’ ‘ज्ञान’ की आड़ में –
पड़ी ‘नज़र शैतानी’ हम पर, है देखो इस साल में ||
अरे मुजफ्फर नगर जिले में,’आग’ लगाई ‘हिंसा’ ने-
देखो तो जाकर के क्या क्या हुआ है शाहर कवाल में ||
धधकी ‘आग’ शामली में है,’अधर्म-पथ’ पर ‘धर्म’ चले-
पता नहीं ‘मानवता’ उलझी, किस ‘पिशाच’ के जाल में ||
किस की साजिश बनी नुकीली, ‘घायल’ बदन ‘सभ्यता’ का-
ढंग से देखो मिल जायेगा, कुछ तो ‘काला‘ ‘दाल’ में ||
तुम कहते हो हुई ‘तरक्की’,सब का हुआ ‘विकास’ में –
पर मैं कहता ‘विकास’ उलझा है ‘करील’ की डाल में ||
‘विकार’ कितने भारत की धरती पर अब हैं पनप रहे-
‘प्रसून” ज़हरीले उग आये, ‘प्रेम-कमल के ताल’ में ||
====================================  



   

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP