Blogger द्वारा संचालित.

Followers

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (ज)स्वर्ण-कीट) (४)तिज़ोरी-दिल |

(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)

============
भटक रहा बेघर हुआ, अरे ‘सलोना प्यार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||

=============================
‘प्रीति’ को घेरे हैं ‘निठुर, लोभी अन्तर्द्वन्द’ |
जैसे ‘मैना’ स्वर्ण के,  पिंजरे’  में हो बन्द ||
‘व्यवसायों के जाल’ में फँसे ‘नेह-सम्बन्ध’ |
‘रिश्तों की गर्दन’ फँसी, पड़े ‘स्वार्थ के फंद’ ||
‘चमक-दमक’ से छिप गये, ‘नैसर्गिक व्यवहार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||१||

‘वित्त्वाद के पत्थरों’, की यों पड़ी है चोट |
‘कोमल कोंपल प्रेम की’, पाने लगी कचोट ||
क्यों ‘पैसों की पोटली’, मन पर ली है लाद |
‘बोझ’ तले दबने लगी, है ‘प्रियतम की याद’ ||
यन्त्रों के  इस  शोर से, दबी  ‘भ्रमर-गुंजार’ |
हृदय ‘तिज़ोरी’ हो गये, औ चाहत ‘व्यापार’ ||२||

‘चिन्तन’   को   जकड़े   हुये, ‘सोने की जंजीर’ |
तथा  ‘पराये दर्द’  में,  बहे   न   दृग  में नीर ||
‘जज्वे’  ठण्डे   हो   गये,  ‘अपनेपन’  के  आज |
‘बर्फ़ की सिल्ली’ बन गये, ‘प्रीति के मधुर मिजाज़’ ||
चलो  ‘दिलों’ में  हम  करें,  ‘गरम जोश बौछार‘ |
हृदय  ‘तिज़ोरी’  हो  गये,  औ चाहत ‘व्यापार’ ||३||

====================================
    
रविवार, 14 अप्रैल 2013

KAVYA SUDHA (Poetry nectars): 'Children's poetry'

KAVYA SUDHA (Poetry nectars): 'Children's poetry'

झरीं नीम की पत्तियाँ (दोहा-गीतों पर एक काव्य) (ज)स्वर्ण-कीट) (३)सुनहरी मकड़ियाँ |

@@@@@@@@@@@
‘लोभ की पैनी धार’ की, पड़ी है ऐसी मार |
‘भावुकता’ घायल हुई, ‘प्रेम’ में पड़ी ‘दरार’ ||

@@@@@@@@@@@@@@@@@
‘वित्त्वाद की मकड़ियाँ’, मन में ली हैं पाल |
चुपके चुपके बुन रही, हैं ‘लालच के जाल’ ||
‘जज्वों’ से सूने हुये, ‘दिल’ बन गये ‘मशीन’ |
रूखे - नीरस  हो  गये,  सभी भाव रंगीन ||
‘स्नेह के कमलों’ पर पड़ी, ‘तेज़ाबी बौछार’ |
‘भावुकता’ घायल हुई, ‘प्रेम’ में पड़ी ‘दरार’ ||१||

दुखी और भी दुखी हैं , शोषित हो कंगाल |
खाते ‘रूखी रोटियाँ’, बिन ‘सब्जी’ बिन ‘दाल’ ||
कई  ‘लुटेरे’  लूटते,  उड़ा  रहे  ‘तर  माल’ |
ऊपर से  ओढ़े  हुये,  ‘राजनीति  की  खाल’ ||
‘जमा खोरियों’  के  कई, गरम  हुये  ‘बाज़ार’ |
‘भावुकता’ घायल हुई, ‘प्रेम’ में पड़ी ‘दरार’ ||२||

‘धनिकों–निर्धन’  में  हुआ, है  ‘खाई सा भेद’ |
‘मिट्टी’ से सस्ता  हुआ, है ‘श्रीमिकों का स्वेद’ ||
‘समता की कचनार’ पर, ‘हिम’ का हुआ निपात |
और  ‘एकता-बेलि’  पर,  ‘ओलों  का आघात’ ||
जनता यदि न सचेत  हो, करेगी क्या सरकार |
‘भावुकता’ घायल हुई, ‘प्रेम’  में पड़ी ‘दरार’ ||३||

@@@@@@@@@@@@@@@@@@

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP