Blogger द्वारा संचालित.

Followers

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य)(झ)ऊँचे रिश्ते ‘प्यार’ के | (५)ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे ! (प्रेम का रूप-एक यथार्थ) !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

(प्रसाद गुणीय-शान्तरसीय गीत)
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)


’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!           
चलो बचायें, ‘तितली-भँवरे’ |
कोई इनके ‘पर’ मत कतरे ||
‘स्वर्ग’ हमारी ‘धरा’ पे उतरे-     
‘परी-लोक मधुवन का’ सँवरे ||
महके, ‘मीठी महक’ से, सुन्दर-
‘भावों का उद्यान’ रे !!
’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !!१!!
 
बड़ा ‘भरोसा’ है ‘छल-बल’ का |
‘सारा जग’, पूजक ‘तन-बल’ का ||
कोई ‘अकेला’ ऐंठा, कोई-
‘गर्व-दर्प’ करता ‘दल-बल’ का ||
‘नश्वर’ है सब, ‘तथ्य’ भूल कर-
है कितना अभिमान रे !!
’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !!२!!


‘कोई डूबा ‘रूप-कूप’में |
कोई झुलसा, ‘मदन-धूप’ में ||
कोई ‘भेद के जाल’ में उलझा-
अन्तर करता, ‘रंक-भूप’ में ||
‘ईश्वरीय सत्ता’ से ‘मानव’-
है कितना ‘अनजान’ रे !!
’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !!३!!

‘चेहरे की लाली’ विलुप्त है |
‘सत्य-बुद्धि का बल’ भी लुप्त है ||
‘विवेचना से हीन तर्क’ है-
‘साहस, शौर्य, ओज’ सुप्त है ||
कौन बचाये, ‘तची धूप’ से-   
टूटे हुये ‘वितान’ रे !!
’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !!४!!

‘हाव-भाव’ में है ‘बेशर्मी’ |
‘वाणी’ में ‘गुर्राहट-गर्मी’ ||
‘आचरणों’ में, ‘व्यवहारों’ में-
नहीं तनिक भी ‘ठण्डक-नर्मी’ ||
‘मन’ में ‘बर्बरता’, ‘होठों’ पर-
‘थकी-बुझी मुस्कान’ रे !!
’प्यार के नील गगन’ में ‘पंछी’-
ऊँची भरें ‘उड़ान’ रे !!५!!


!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

    

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य)(झ)ऊँचे रिश्ते ‘प्यार’ के | (४) भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे ! (प्रसाद तथाओज गुण का समन्वय)


=========================
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
‘सच्चे प्रेम’ को भूल, ‘काम’ से|
लिपटे ‘ऊँचे धाम’-‘दाम’ से ||
‘आत्मा’ की ‘अनुभूति’ नहीं है-
‘लुब्ध’ हुये हैं ‘हाड़-चाम’ से ||
‘प्रेम की परिभाषा’ से ‘मानव’-
है कितना अनजान रे !!
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !!१!!


 
केवल ‘जीने की चाहत’ है |
मात्र ‘निज भरण’ में ही रत हैं ||
‘जोंक’ और ‘खटमल’ की नाईं-
‘पर चिन्ता’ से दूर, ‘विरत’ हैं ||
‘पशु-बल’ से हम आज चाहते-
हैं होना ‘धनवान’ रे !!
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !!२!!

‘थोथी’, दाबे ‘बगल’, ‘पोटली’ |
‘जीने की हर बात’ खोखली ||
‘पीत-हरे, अधमरे पर्ण’ हैं-
‘पल्लव-मूल’ हैं हुई ‘पोपली’ ||
‘चमक-दमक’ ही, ‘मानवता’ की-
बनी हुई ‘पहँचान’ रे !!
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !!३!!

‘लोहा, ताँबा, मिट्टी, पत्थर’ |
‘काठ, काँच, औ कठोर कंकर’ ||
‘मुख्य’ हुये हैं, ‘गौण’ हुआ है-
‘भाव-भरा भावुकता-परिसर’ ||
‘जड़-निर्जीव यंत्र’ से भी-
तो सस्ता ‘इंसान’ रे ||
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !!४!!

 

राज़ी राज़ी या बरज़ोरी |
लूट लाट कर चोरी चोरी ||
जेब काट कर, मांग या ठग कर-
चाह रहे सब, ‘भरें तिजोरी’ ||
‘स्वर्ण-रजत’ से बिका हुआ है-
यह ‘लोभी इंसान’ रे !!
चलो चलें, दो पल हम हँस लें-
भरें ‘प्रीति’ से ‘प्रान’ रे !!५!!

!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

मंगलवार, 11 दिसंबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य)(झ)ऊँचे रिश्ते ‘प्यार’ के | (३) ‘प्यार’ से निज ‘नयन’ भरना ! (दुःख-एक साथी)


'दुःख', 'जीवन' का 'निर्माण-स्रोत' है, और 'प्रेम' का 'उत्पत्ति-स्थल' | 'प्रेम' का 'निखार' 'दुःख-की गंगा' के जल से ही होता है | 'संसार' 'दुःख' का 'खारी सागर' है, और यही 'रत्नाकर' है |
 
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार ) 

        
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
‘हृदय’ में ‘निश्छल सचेतन’ |
ले, बना कर, ‘स्वच्छ निज मन’ ||
‘मीत मेरे’ है निवेदन-   
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
मैं, ‘विचारों के सृजन’ का-
कर रहा हूँ यत्न बन्धु !
‘प्रकृति की परियों’ ने देखो-
भरा इसमें, 'भाव-सिन्धु' ||
‘गीत’ भी मेरे’ हैं ‘उनके’ |
है ‘उन्हीं’ के, ‘स्वप्न मन के’ ||       
तुम, ‘प्रशंसा, या कि निन्दा’-
‘मीत मेरे’ है निवेदन-   
जो करो ‘उनकी’ ही करना ||
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!१!!

‘जिन्दगी की मरुधरा’ का-
‘दर्द’ से यों तोड़ ‘सीना’ |
क्या पता, किसका कहाँ तक-
बह चुका कितना ‘पसीना’ !!
‘जीवय’ का ‘सुख-चैन’ खोया |
तब ‘सुकृति का बीज’ बोया ||  
तुम, ‘विकृति के नेत्र’ से अब-
मत ‘कलुषता-कीट’ धरना !!
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!२!!

‘अश्रु की अन्दृश्य धारा’-
‘गान’ बन कर बह रही है |
‘प्रीति के जिज्ञासु’ बन, सुन-
क्या ‘सन्देशा’ कह रही है ||
‘द्वेष का चोला’ उतारो !    
‘अमृत-जल’ से ‘ताप’ वारो !!
‘स्नेह-आँचल’ में छुपाये-
झर रहा है, ‘शान्त झरना’ |
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!३!!

तुम्हें ‘सुख की सेज सुन्दर-  
मिल गयी है, जानता हूँ |
और ‘सुख’ से ‘भाव’, पागल’-
हो गये हैं मानता हूँ ||
किन्तु, ‘यह जग’, ‘निमिष-भंगुर’ |
कौन ‘कृति’ है, यहाँ ‘स्थिर’ !!
‘मृत्यु’ किसकी ‘दास’ है कब !
है सभी को यहाँ मरना ||
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!४!!

किन्तु, मरने से पूर्व तुम-
सीख लो, ‘जी भर के जीना’ !
‘सुख-दुःख’ दोनों सहो, यह-
सीख लोगे यदि ‘करीना’ ||
तो न ‘जीवन’, ‘बोझ’ होगा |
‘चित्त’ में वह ‘ओज’ होगा ||
‘अँधेरों’ में भी, ‘उजाले’-
जान जायेंगे ‘निखरना’ ||
‘प्यार’ से, ‘निज नयन’ भरना !!५!!



!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP