Blogger द्वारा संचालित.

Followers

शनिवार, 6 अक्टूबर 2012

शंख-नाद(एक ओज गुणीय काव्य)-(ल) कूड़े का ढेर जलाओ !! (१ )आग दो ! आगदो !! आग दो !!


आग दो ! आगदो !! आग दो !!  
हर एक ‘सड़ी गली व्यवस्था’ को आग दो !
‘बुराई’ के लिये जगी ‘आस्था’ को आग दो ||
आग दो ! आगदो !! आग दो !! आग दो !!!

*****=====*****=====*****=====

‘नये युग’ में ‘नई नई प्रगति’ की बात करो |
किन्तु फिर भी, ‘साफ़-सुथरी नियति की बात करो ||
‘तीन युग के मारे दानव’ आज जी उठे |
‘समर्थन का रस-अमृत’ पुन: आज पी उठे ||
जिसका हक़ छीन लिया, उसका उसे भाग दो !
‘हड़प-नीति के कूड़े करकट’ को आग दो !!
‘एकता को तोड़े’, ‘ऐसे संकट’ को आग दो !!
आग दो ! आगदो !! आग दो !! आग दो !!१!!


छोड़ दो ‘पुरानी लीक’, ‘अवशेषवाद’ की |
‘भूमि में दबे’ यही ‘क़ीमत’ है ‘खाद’ की ||
‘स्वर पुराना’, रखो मत, ‘किसी नये साज़’ में ||  
‘विकास की नयी बीन’ को ‘नया राग’ दो !!
फिर भी ‘कर्ण-कटु नये गीत’ में आग दो !!
‘वसन उतारे’,‘ऐसे संगीत’ में आग दो !!
आग दो ! आगदो !! आग दो !! आग दो !!२!!
‘आस्तिकता’ को ‘छला है’ ‘झूठे पाखण्ड’ ने |
‘निष्ठाओं’ को ठगा है’ ‘आडम्बर प्रचण्ड’ ने ||
‘शक्ति की साधना’ में, ‘घिनौनी उपासना’ |
घुस आई, ’मद पी कर’,‘ओढ़ कर के’, ‘वासना’ |
‘तन में’ इसके ‘ताप’ है,इसे ‘अंग राग’ दो !      
नशेड़ी पुजारियों के,’विचारों’ में आग दो !!
‘पूजा’ में ‘पनप रहे,विकारों में आग दो !!
आग दो ! आगदो !! आग दो !! आग दो !!३!!


 
‘कच नार’ में, ‘आग’ है ‘काम’ की ‘पनप रही’ |
‘प्रौढता’ से पहले ही, ‘भोग को कलप रही’ ||   
“प्रसून” नहीं बन पाई,’कली’ अभी ढंग से है |
कच्ची ही रंग गयी,’वासना के रंग’ से है ||
‘मर्यादा की महक वाला’ इसे ‘कोई बाग़’ दो !!    
‘अनंग’ की ‘अनियमित उतावली’ को ‘आग दो’!!
‘रति’ की ऐसी ‘इच्छा बावली’ को ‘आग दो’ !!
आग दो ! आग दो !! आग दो !! आग दो !!४!!





+++++++++++++++++++++++++++++++

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

मुकुर(यथार्थवादी त्रिगुणात्मक मुक्तक काव्य)(ख) झरोखे से (१)विगत यादों की लम्बी डोर |

इस लघु मुक्तक काव्य की 'वन्दना' के उपरान्त यह पहला खण्ड,कल्पना-यथार्थ का संगम है | इस रचना में प्रतीकों के माध्यम से पूरे विश्व में विचित्र परिवर्तन की और संकेत कियागया है | इतिहास की बहुत अच्छी बातों को,भारत की अच्छी बातों पर आधुनिकता की मैली धुल डाल कर न तो विदेशी अच्छी बातों को अपना पा रहे हैं,अपितु उनके 'उच्छ्रंखल रूप' को ही अपना रहे हैं | अपने दकियानूसी अवशेषों से अलग न होकर, धीरे धीरे हम  पुरानी 'महानताओं' को छोडते जा रहे हैं | इस खण्ड में यही आशय है |
  




 (सारे चित्र 'गूगल-खोज' से साभार)




विगत यादों की लम्बी डोर |

===============
===============

‘विगत यादों’ की लम्बी डोर |

‘कल्पना’ के हाथों में छोर ||

‘उड़ चली’,’चिंतन की है पतंग’ |  

‘शान्ति’ की हुयी ‘नींद’ है ‘भंग’||

=====================

‘सूर्य’ तो चला ‘तिमिर के देश’,’क्रान्ति की लाली’ है ‘अवशिष्ट’ |

लिखा जिसमें ‘रक्तिम इतिहास’,’काल ने ‘पलटा है’,’वह पृष्ठ” ||


‘त्राहि’ का ‘उठा’ चादुर्दिक ‘शोर’|

‘मनुजता’ गयी आज किस ओर ??

‘प्यार’ का ‘दुखा’ .अंग-प्रत्यंग’ |

छिड़ गयी,’घृणा-वैर की जंग’ ||

‘शान्ति’ की हुयी ‘नींद’ है ‘भंग’ ||१||


 

‘बादलों’ में ‘पानी’ के साथ,’तड़ित’ की ‘जलती’ ‘भीषण आग’ |

‘पसारे’,’आशाओं के पंख’,लिये ‘मन’ में ‘स्वप्निल अनुराग’ ||

‘झुलस जाते’,‘वन-मन के मोर’|

‘भाग्य’ पर चलता किसका ‘जोर’ ||

‘उछलते अल्हड़’ ‘जले’ ‘कुरंग’ |

‘नियति’ के बड़े ‘निराले ढंग’ ||

‘शान्ति’ की हुयी ‘नींद’ है ‘भंग’ ||२||


‘देवता के लोहू’ से ‘रंगे’,’पहन कर’ ‘वस्त्र’ ‘लिये संन्यास’ |

‘बगल’ में ले ‘छल’ की ‘मृग-क्षाल’,’घूमता गलियों में ‘विशवास’ ||

मचाते फिरते कितना शोर !

‘पाप’ से अंजी’ ‘नयन की कोर’ ||

‘वासना-रति’ को लेकर संग |

‘नाचता’,’नंगा नृत्य’,’अनंग ||

‘शान्ति’ की हुयी ‘नींद’ है ‘भंग’ ||३||



‘चाँदनी’ के ‘यौवन’ पर पड़ी, ‘सघन घन’ की ‘मटमैली दृष्टि’ |

‘आसुओं’ से ‘धोने’‘,अभिशाप’,’रात भर’ हुई ‘अनवरत वृष्टि’ ||

चढीं ‘धूमिल परतें’ हर और और |

किया ‘कोहरे’ ने ‘गँदला’ ‘भोर ||

कहाँ हम जाएँ ‘मीत’ के संग |

‘चढ़ाने’ ‘मधुर प्रीति के रंग’ ||

शान्ति’ की हुयी ‘नींद’ है ‘भंग’ ||४||


 

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP