Blogger द्वारा संचालित.

Followers

गुरुवार, 6 सितंबर 2012

ज्वालामुखी (एक गरम जोश काव्य) (क)वन्दना) -(३)गुरु वन्दना (हे गुरु जागो !!)


सभी सुधी पाठकों,सह लेखकों एवंप्रेरणाप्रद वरिष्ट साहित्यकारों की सेवा में पूर्ण स्वान्तः सुखाय काव्य 'ज्वाला-मुखी'के अपने क्रम में आज 'गुरु-वन्दना 'प्रस्तुत है,जो कि कल, दो रचनाये,पहले से ही काशित किये जाने के कारण नहीं प्रकाशित नहीं कीं गयीं |सो,कल के शिक्षक दिवस में सह्भागितासे वंचित रह जाने का मुझे खेद है !!

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
(सारे चित्र 'गूगल-खोज' से उद्धृत)

---
                
    
    
    (३)



 गुरु-वन्दना



 =======

(हे गुरु जागो)

  

हे सोये गुरु जागो जागो,

‘ज्ञान-दीप’-उजियार करो

============================



बन कर वशिष्ठ आओ जग में,सोये ‘राम’ जगाओ तो !

‘सान्दीपन’ ‘कृष्ण कन्हैया’ को सत्पन्थ दिखाओ तो !!

‘राष्ट्र-द्रोह काविप्लव’ देखो,धीरे धीरे पनप रहा !

हे गुरु बन् कर ‘रामदास’ तुम,वीर शिवा तैयार करो !

हे सोये गुरु,जागो जागो, ‘ज्ञान-दीप'-उजियार करो !!१!!

     


चारों और अकाट्य लग रहा,’कलि-मल’ का है तामस घेरा !

अपारदर्शी,काला, गँदला जिसने है सारा जग घेरा !!

‘पिशाच-दल’ के हाथों मानो,’अन्धकार-घट’ लुढ़क रहा -  

‘बोध-ज्योति की प्रतिभा-आभा-असि’से इस पर वार करो !!   

हे सोये गुरु,जागो जागो, ‘ज्ञान-दीप'-उजियार करो !!२!!



फिर से ‘नरहरि’ बन् कर आओ,’तुलसी’ को फिर चेताओ !

‘मर्यादा की टूटी माला’ जोड़ जगत को पहनाओ !!

मोह के हाथों ‘चित्र ज्ञान का,’अन्त:-पट’ पर है मिट रहा |

मन में मेल अबोद्ज तत्व की,इसका शीघ्र निखार करो !

हे सोये गुरु,जागो जागो, ‘ज्ञान-दीप उजियार करो !!३!!


   

   


‘घृणा,वैर,लालच का लावा’,हर दिल ‘ज्वालामुखी’बना |

इसे शान्त कर,करो शिवो मय, ’त्याग-प्रेम का मन्त्र’ सुना ||

‘विडम्बना के घन’ छाये,हैं,’अकल्याण-रस’ बरस रहा |

बनो पुरो-हित,’मानवता’ के,’हित-जल’ की बौछार करो !

हे सोये गुरु,जागो जागो, ‘ज्ञान-दीप'-उजियार करो !!४!!

 


  

मंगलवार, 4 सितंबर 2012

ज्वालामुखी (एक गरम जोश काव्य (क) वन्दना- (2)मातृ-वन्दना वत्सलता की मूर्तिहो जननी !! (सरस्वती वन्दना)





  


  मातृ-वन्दना       

  ()()()()()()()()()()



     
       !! वत्सलता की मूर्ति हो जननी !!
            (सरस्वती वन्दना)



‘वत्सलता’की मूर्ति हो जननी,माताआँचल’लहराओ!
   मेटो तृष्णा-ताप जगत का,मन में तोषक छंद भरो !!                

==========================================================================


होठों पर ‘प्रहसन की रेखा‘,मन में 'ज्वालामुखी ’जला|
‘ज्वाल’नहीं है,'धुआँ’ नहीं है,कितना हो कर दुखी जला!!
देकर तुम ‘अनुराग’ सभी को,’सरस राग’से सरसाओ!!
सुलगी‘दहकी अनल’बुझा कर,इसका‘विप्लव’शांत करो!!

मेटो तृष्णा-ताप जगत का,
मन में तोषक छन्द भरो !!१!!

 


भीतर ‘नाग-हलाहल विषधर’ऊपर कितना हरा भरा !
ऐसे हर‘मधुवन-कानन’से,सजी है माता अखिल धरा!!
माता विषधर खाने वाले,निज मयूर पर तुम आओ !
ढूँढ ढूँढ कर उसे चुगाओ,इन ‘नागों’ का अंत करो !!

मेटो तृष्णा-ताप जगत का,
मन में तोषक छ्न्द भरो !!२!!

 


‘तमो-तोम,अघ,आलस’की,माँ,चारों ओर ‘अँधेरी’ है |
मिट जायेगा ‘सत्’,’सुज्ञान’माँ,इस में तनिक न देरी है ||
आलोकित कर ‘ज्ञान का दीपक’,बुद्धि सभी की चमकाओ !
मारो अम्ब ‘अघ-असुर’इसकी चाल घिनौनी बन्द करो !!

मेटो तृष्णा-ताप जगत का, 
मन में तोषक छन्द भरो !!३!!

 

‘विद्या,कला,गीत’बिकते हैं,कवि,गायक पूजक धन के|
कलाकार कुछ छली,प्रपंची,कितने मैले मन इनके ||
‘प्रेम के मानसरोवर’में माँ,इनके ‘मानस’नहलाओ |
निखरें चित्त,विकार-रहित हों,ऐसा कोई,प्रबन्ध करो!!

मेटो तृष्णा-ताप जगत का,
मन में तोषक छन्द भरो !!४!!

  

About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP