Blogger द्वारा संचालित.

Followers

मंगलवार, 19 जून 2012

बंजर दिल की धरती। ( ह्कीक़त की एक गज़ल)



प्यार का फूटा नहीं है ,एक अंकुर देखिये।
दिल की धरती हो गयी है,कितनी बंजर देखिये।।
खाद,पानी 'प्रेरणा' के हो गये हैंसब विफल-
आचरण की स्थली अब बहुत ऊसर देखिये||
   
  
सबके जज्वातों की चोटों का असर मुझ पर हुआ-
दर्द का छलका है आँखों में समुन्दर देखिये ||
  
कल तलक थीं रोशनी की धुंधली उम्मीदें मगर-
आज फिर छाया हुआ कोहरे का मंज़र देखिये||
  
मैंने सोचा था कि उनको दोस्त का दूं मर्तबा-
पर उन्होंनेपीठ पर मारा है खंज़र देखिये||
  
'प्रसून'अंगों से लगेजो गगन बेली की तरह-
जोड़ कर सम्बन्ध पीते,लहू शातिर देखिये||




गज़ल कुञ्ज (गज़ल-संग्रह) (अ) प्रणाम (आराधना गज़ल)- (१)प्रियतम प्रणाम-(क) हे प्रियतम पूर्ण निर्विकार


१) प्रियतम-प्रणाम

=============
(क) हे प्रियतम पूर्ण निर्विकार 
००००००००००००००००००००

 
तुम प्रकाश,तुम हो अंधकार| 
हे प्रियतम पूर्ण निर्विकार ||
 

निगमागम तुम्हीं अपारगम्य|
पा सकता तुम से कौन पार?? 

 

 प्रियतम तुम ब्रह्म,तुम्हीं माया-
तुम असत्,किन्तु तुम सत् अपार|| 

 
तुम हो समष्टि,हो व्यष्टि तुम्हीँ-
आकार-हीन तुम महाकार||              
   

 निष्काम,कामना हो सब में-
संसृति तुम, फिर भी हो असार||


तुम परम शून्य, तुम हो अनंत-
निर्गुण तुम फिर भी गुणाकार||
  

प्रिय,'अस्तिनास्ति'से परे हो तुम-
तुम को प्रणाम शत कोटि बार||
 
अनिकेत व्याप्त हो कण कण में-
सब के आधार हो निराधार ||
 
है "प्रसून" प्रियतम, शरणागत-
भव-सिंधु से कर दो इसे पार|| 

 
 



मंगलवार, 29 मई 2012

नींद में हम डूब गये

नींद में हम डूब गये, होश नहीं है|
चेतना में दीखता क्यों जोश नहीं है??
हौसला है, कछुए से हर जाए क्यों ?
आदमी है यह कोई खरगोश नहीं है||
नब्ज़ है बाकी अभी,इंसानियत जिन्दा-
धडकन भी इसकी हुयी खामोश नहीं है||
प्यासी हुई है देखिये,प्रीति की मैना-
मरुस्थल में पानी कई कोस नहीं है||-

नज़रों से उसे गिरा कर अच्छा नहीं किया-
कौन है जिसमें कोई भी दोष नहीं है??
खा लिया कितना है, इतना पेट बढ़ गया -
"प्रसून"तुम्हें अभी भी संतोष नहीं है|

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

छल की गागर


छल की गागर
=========
छल की गागर छलकी रे |
हवा चली जहरीली
हल्की हल्की रे ||
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
कपट हाथमें विनाश ढपली |
बजा रही है तृष्णा पगली ||
मिटा 'आज' को,चिन्ता करती -
देखो कितनी 'कल' की रे ||
छल की गागर छलकी रे ||१||


अरे ततैया सुन्दर लगती |
नस में डसे तो आग सुलगती ||
धोखा नजर न खाए देखो-
खबर रखो पल-पल की रे ||
छल की गागर छलकी रे ||२||


उर के सारे भाव खोलकर |
मन के मोती सब टटोल कर ||
भेद खोलतींचुपके चुपके -
नयन से बूँदें ढलकी रे ||
छल की गागर छलकी रे ||३||
'रात' रोशनी निगल चुकी है |
लिये कालिमा निकल चुकी है||
इन जलते बुझते तारों की -
चमक दिखती झलकी रे ||
छल की गागर छलकी रे||४||



About This Blog

साहित्य समाज का दर्पण है |ईमानदारी से देखें तो पता चलेगा कि, सब कुछ मीठा ही तो नहीं , कडवी झाडियाँ उगती चली जा रही हैं,वह भी नीम सी लाभकारी नहीं , अपितु जहरीली | कुछ मीठे स्वाद की विषैली ओषधियाँ भी उग चली हैं | इन पर ईमानदारी से दृष्टि-पात करें |तुष्टीकरण के फेर में आलोचना को कहीं हम दफ़न तो नहीं कर दे रहे हैं !!

मेरे सभी ब्लोग्ज-

प्रसून

साहित्य प्रसून

गज़ल कुञ्ज

ज्वालामुखी

जलजला


  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP